SPD for HelpBack

सेवा परमो धर्म ट्रस्ट द्वारा  जितेन्द्र के किडनी इलाज में मेडिकल सहायता

उन माता-पिता का दुख कल्पना से भी परे है, जिनका जवान बेटा किडनी खराब होने से छटपटाता हुआ जिन्दगी की शेष घडिया गिनने को मजबूर है। खाने-पीने और किसी भी काम में उसकी रूचि नही है। जयपुर (राजस्थान) जिले के गाँव नांगल बोहरा निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र जितेन्द्र के दोनों किडनियां खराब हो चुकी है। जिससे यह खाट पर ही पड़ा रहता है। पिता किसान है जो कि खेती में काम कर अपने परिवार का खर्च बड़ी मुश्किल से कर रहा है। इलाज के लिए पिता ने कर्ज लेकर इसे शहर के कई अस्पतालों में दिखाया। डाॅक्टर ने जांच कर कहा कि कोई अन्य इसे अपनी किडनी दे तो दूसरी किडनी लगायी जा सकती है। इस पर इसके पिता लक्ष्मण इसे किडनी देने को तैयार हुए लेकिन रूपयों के अभावों में यह टूट चुका है और किसी से कोई आशा नही रही। गम्भीर बीमारी से ग्रसित रोगियों की सहायता में सदैव तत्पर सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की जानकारी लक्ष्मण सिंह को मिली। वे सेवा परमो धर्म ट्रस्ट अध्यक्ष श्री प्रशान्त अग्रवाल से मिले और बच्चे के उपचार में सहायता का आग्रह किया। इस पर अध्यक्ष श्री प्रशान्त अग्रवाल ने ट्रस्ट से 1 लाख 32 हजार की सहायता स्वीकार की।