Ruksana's Heart OperationBack

रूकसाना के ह्रदय में वाॅल्व का आॅपरेशन 
-सेवा परमो धर्म ट्रस्ट करेगा खर्च का वहन 
अजमेर विजयनगर निवासी शम्भु खान की पुत्री रूकसाना बानू (21) को सेवा परमो धर्म ट्रस्ट ने ह्रदय में वाॅल्व के आॅपरेशन के लिए नारायणा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल जयपुर भिजवाया है। विगत 3 वर्ष से ह्रदय की बीमारी से ग्रसित है। पिता खेती कर परिवार का गुजारा बमुश्किल कर रहे है। पिता ने पुत्री रूकसाना के वाॅल्व में खराबी के इलाज के लिए राशि उधार लेकर शहर के अस्पताल में जांच करवायी। डाॅक्टरों ने बताया कि रूकसाना के वाॅल्व का आॅपरेशन ही इसके बचने का एक मात्र उपाय है। इसका खर्च लगभग 2 लाख से अधिक बताया। प्रतिमाह 5 हजार रूपये कमाने वाला पिता इस बात को सुनकर फुट-फुट कर रोने लगा और इसे किसी से मदद की कोई आश भी नही रही। रूकसाना को बीमारी के कारण भूख नही लगना, कमजोरी होना व थोड़ा चलने पर श्वास फूलने की दिक्कत होती थी। रूकसाना के पिता को समाचार पत्रों के माध्यम से सेवा परमो धर्म ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क ह्रदयरोग से ग्रसित लोगों की मदद करने की जानकारी मिली। इस पर शम्भु खान पुत्री रूकसाना को लेकर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री प्रशान्त अग्रवाल से मिले और अब तक के इलाज व आर्थिक स्थित से अवगत कराया। ट्रस्ट अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बीमारी को देखते हुए उसे जयपुर स्थित नारायणा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल भिजवाया। जहाँ आॅपरेशन का समस्त खर्च ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा।